आर के मिश्रा
गोण्डा।।थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत ग्राम पुरे हाड़ा में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा जिससे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। इस तेंदुए ने गांव में पहुंचते ही एक बकरी को अपना निवाला बना लिया । क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह, शिव कुमार सिंह, राम किशुन, शैलेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, दिनेश शर्मा ने बताया कि हमारे गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा उस तेंदुए ने गाँव निवासी लल्लन की बकरी को अपना निवाला बना लिया। इस पर ग्रामीणजनों ने कुआनो रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बकाउल्लाह खान को सूचना दी। इस संबंध में बकाउल्ला खान ने बताया कि मौके पर वन दरोगा ओम प्रकाश दुबे, वन रझक स्वामीनाथ वर्मा के साथ 5 वाचर को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ की जगह फिसिंग कैट भी हो सकता है।वन सुरक्षाकर्मियों द्वारा इसकी पुष्टि की जाएगी।
No comments:
Post a Comment