संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकास खण्डों के 216 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं में स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों के 11-11 प्रतिभागियों में सांत्वना पुरस्कार वितरित किया गया।
विजेताओं में प्राथमिक बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, आरव चौधरी द्वितीय, सक्षम तृतीय, बालिका वर्ग में संजना प्रथम, अंशिका द्वितीय, रीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में अनुराग मिश्र प्रथम, शिवकुमार द्वितीय, शिवम तृतीय, बालिका वर्ग में संजना प्रथम, अयांशी द्वितीय, हिना खातून तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, अशोक यादव, विवेक सिंह, सुशील गहलोत, नितिन, प्रसून श्रीवास्तव, गिरजेश दूबे, हरेन्द्र यादव, मंगला मौर्या, सन्तोष, शम्भू, कुलदीप सिंह, अखिलेश पाण्डेय, अविनाश दूबे, वीपी आनन्द, गिरजेश सिंह, दिव्या त्रिपाठी आदि ने योगदान दिया।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment