करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा करनैलगंज में एक दुकान की बदौलत परिवार चलाने वाले जमुना प्रसाद का नाबालिक लड़के के गायब हो जाने से उसका पूरा परिवार परेशान है। पूरा मामला करनैलगंज कस्बा अन्तर्गत मोहल्ला सकरौरा पूर्वी निवासी जमुना प्रसाद के परिवार से जुड़ा है। कस्बे के सकरौरा चौराहे पर चाट वगैरह की दुकान लगाकर परिवार चलाने वाले जमुना प्रसाद का 17 वर्षीय लड़का विकास कश्यप विगत रविवार को दुकान से दोपहर बाद तीन बजे निकला था जो अब तक घर वापस नहीं लौटा। जमुना प्रसाद ने बताया बिकास कन्हैया लाल इण्टर कालेज में बारहवीं का छात्र है,जिसका करीब 15 दिनों मानसिक सही नहीं है। जमुना प्रसाद के मुताबिक विकास कल लखनऊ में देखा गया और उनके रिश्तेदार ने उसे पकड़ लिया लेकिन आज सुबह अचानक वह फिर कहीं लापता हो गया। जमुना ने बताया कि कल सुबह पुलिस को सूचना देकर लड़के को खोजने में मदद ली जायेगी।
Nov 22, 2022
करनैलगंज : दुकानदार का नाबालिक लड़का गायब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment