Nov 24, 2022

नानपारा चीनी मिल के पेराई सत्र का आज शुभारम्भ करेंगे जिलाधिकारी

 बहराइच। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड नानपारा के प्रधान प्रबन्धक शेरबहादुर ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा चीनीमिल के गन्ना पेराई सत्र 2022-23 का आज 25 नवम्बर दिन शुक्रवार को अपरान्ह 12ः45 बजे शुभारम्भ किया जायेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधिगण, ब्लाक प्रमुखगण, चीनी मिल के संचालक डेलीगेट, गन्ना कृषक एवं प्रमुख गणमान्य लोग मौजूद रहेगे।

No comments: