डीएम ने कहा कि गांधीनगर में दुकानों के बाहर सामान न लगाया जाय, गाड़िया बेतरतीब न खड़ी की जाय, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। समय से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाय। कहा कि सड़क पर सामान लगाए जाने के कारण दिन में आवागमन में दिक्कत होती है। सभी दुकानदारों को चाहिए कि वे दुकान के अन्दर सामान रखकर ब्रिकी करें।
इसका अनुपालन कराने के लिए उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया। कहा कि शहर का मुख्यमार्ग होने के कारण कंपनी बाग से गांधी नगर बाजार होते हुए रोडवेज जाने वाले इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। इसलिए इस मार्ग पर सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बेतरतीब होर्डिंग न लगाए जाने के लिए निर्देशित किया।
एंटी लार्वा का किया जाए छिड़काव
उन्होंने कहा कि नगरपालिका से अनुमति लेकर ही होर्डिंग स्थापित कराई जाय। ईओ नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि नालियों की नियमित सफाई कराई जाए, एंटीलार्वा दवा का छिड़काव किया जाए, ताकि डेंगू से प्रभावी बचाव किया जा सके। बता दें कि डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव तथा नगरनिकायो द्वारा की जा रही अन्य व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग के लिए शासन द्वारा अनुसचिव की तैनाती की गई है, जो जनपद के सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों में जाकर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम कमलेश चन्द्र, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी उपस्थित रहे।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment