Nov 24, 2022

रुधौली के जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम

बस्ती। जिला के रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मेधावी लड़कियों के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को हौसला बढ़ाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।    

          शिक्षकों ने बताया कि यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से लड़कियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग देश में विभिन्न प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इस तरह का आयोजन करा रहा है।

छात्राओं को किया जा रहा प्रोत्साहित

कक्षा 9 से 12 की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा और (STEM) क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नवोदय विद्यालय समिति विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का भागीदार है। वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विज्ञान ज्योति के इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है।      

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली बस्ती में कक्षा 12 की छात्राओं को भौतिक विज्ञान,गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की पुस्तकें विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र भक्त द्वारा वितरित की गई।

इस मौके पर अक्षरा सूर्यवंशी, अर्पणा गौर, रचना प्रजापति, पूजा विश्वकर्मा, अंकिता भारतीय, रिशु वर्मा, साक्षी पांडे, शिखा, शबनूर आदि मौजूद रहीं। प्रोग्राम का संचालन नवनीत कुमार एवं संध्या के द्वारा संचालित किया जा रहा है।   

           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: