Oct 7, 2022

अतिवृष्टि को दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखे तहसील प्रशासन: डीएम

 

बहराइच । जनपद में अतिवृष्टि को मद्देनज़र रखते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों विशेषकर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहकर हालात पर नज़र रखें। सभी अधिकारियों को इस बात के भी निर्देश दिये गये हैं कि अतिवृष्टि के कारण यदि कहीं पर कोई आपातिक स्थिति उत्पन्न होती है तो पीड़ित व्यक्ति व परिवार को नियमानुसार तत्काल राहत पहुॅचाना सुनिश्चित करें तथा प्रस्ताव अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दें। सभी अधिकारियों को सचेत किया गया कि राहत कार्य में किसी प्रकार शिथिलता न बरती जाय। डीएम डॉ. चन्द्र ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति राहत से वंचित न रहने पाए। सम्बन्धित उपजिलाधिकारी भ्रमणशील रहे जहां इस प्रकार की घटनाएं हुई है उनको स्वयं भी देख ले। कहीं भी किसी दशा में कोई भी पीड़ित व्यक्ति राहत से वंचित न रहे। 

डीएम ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिवृष्टि के दृष्टिगत जनपद में अवस्थित गो आश्रय स्थलों में किसी प्रकार की व्यवस्था सम्बन्धी दिक्कत न आये। डीएम ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वर्षा की संभावना को देखते हुए सतर्कता बनाये रखें। डीएम ने गोशाला व्यवस्था के सम्बन्ध में बीडीओ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार से सजगता और सतर्कता बनाये रहें। पशुपालन विभाग को निर्देष दिया गया है कि सभी चिकित्सक यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी गौशाला में कोई पशु बीमार न हो। यदि उनको किसी प्रकार की दवाई या चिकित्सा की आवश्यकता है तो समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय। 

                             :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

No comments: