Breaking






Oct 15, 2022

गाजे बाजे के साथ निकली श्रीराम भरत मिलाप की भव्य झांकी,

गाजे बाजे के साथ निकली श्रीराम भरत मिलाप की भव्य झांकी,

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विजयदशमी पर के मद्देनजर असत्य पर हुई सत्य की जीत रावण वध के उपरांत लंका से पुष्पक विमान द्वारा अयोध्या पहुँचने पर प्रभु श्रीराम एवम भरत मिलाप का कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत  परसपुर में श्री रामलीला दशहरा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की देर शाम गाजे- बाजे के साथ भगवान श्रीराम सीता व भरत की दिव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी के साथ हनुमान जी के स्वरूप को देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा तुलसी धाम मार्ग पर तुलसी पार्क से प्रारंभ हुई, और श्रीराम जानकी मंदिर होकर आटा चौराहा,परसपुर चौराहा से बेलसर मार्ग एवम बालपुर मार्ग के पुलिस स्टेशन ब्लाक मुख्यालय होकर शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल शंकर मन्दिर धर्मशाला पहुँची। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार दशहरा पर्व को बरसात ज्यादा होने से कार्यक्रम में थोड़ा परिवर्तन किया गया। दशहरा पर्व को सत्य की जीत का प्रतीक रावण दहन होने के उपरांत प्रभु श्रीराम सीता मैया, भैया लक्ष्मण के साथ श्रीलंका से गग्नपथ से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। परसपुर कस्बा के विभिन्न मार्गो पर शुक्रवार की शाम को गाजे बाजे के साथ रथ घोड़ा पर सवार होकर श्रीराम जानकी लक्ष्मण के दिव्य झांकी की शोभायात्रा निकली। इस दौरान परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह मय हमराही कांस्टेबल के साथ शोभायात्रा के साथ भ्रमणशील रहे हैं। इस बावत श्रीरामलीला दशहरा समिति के लीला संचालक राम सुंदर पाण्डेय ने बताया कि परसपुर कस्बा में परंपरागत श्रीराम जानकी एवम लक्ष्मण के स्वरूपों की दिव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल की मुस्तैदी रही है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर संतोषजनक प्रबंध न किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का रवैया सिर्फ खाना पूर्ति रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ही ट्रक के चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। शोभायात्रा के साथ मुस्तैद पुलिस फोर्स के जवानों ने उदासीन रवैया के चलते छोटी बड़ी गाड़ियों के आवागमन की व्यवस्था की माकूल नहीं किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम व भरत समेत चारों भाइयों का मिलन अभिनय देखने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही है। इस अवसर पर,वासुदेव सिंह, दीनानाथ गुप्ता, राजू गुप्ता, तिलकराम वर्मा, राधेश्याम सोनी, राम सुंदर पाण्डेय, राजू गुप्ता, जगदीश सोनी, राम कुमार सोनी, दया शंकर कौशल, प्रीतम गुप्ता, अंशु शुक्ला, राम लखन यज्ञसैनी, शंभू कौशल, श्याम लाल गुप्ता, शिंवमंगल गुप्ता, पुजारी कौशल दास एवम पंडित उदयभान मिश्रा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल रहे हैं।

No comments: