लखनऊ - कांग्रेस हाईकमान ने लम्बे अरसे बाद एक नया प्रयोग किया है। उत्तर प्रदेश में इस प्रयोग के तहत बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस बार पार्टी को मजबूत करने के लिए लम्बे समय बाद दलित समाज को जोड़ने के लिए बृजलाल खाबरी पर दांव लगाया है।इतना ही नही इस बार एक अध्यक्ष के साथ 6 प्रांतीय अध्यक्ष का फ़ार्मूला भी लागू किया है। जब पार्टी का वोट बैंक एकदम खिसक चुका है तो ऐसे में पार्टी ने जालौन से सांसद रहे हैं बृजलाल खाबरी को बड़ा दायित्व सौंपा है। यूपी में अध्यक्ष के साथ 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। जिनमें नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी,अजय राय, नकुल दुबे,विरेंद्र चौधरी,योगेश दीक्षित,अनिल यादव (इटावा) को प्रांतीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है।
Oct 1, 2022
ब्रेकिंग- कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment