रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
बस्ती। महिला संग दुष्कर्म के आरोपी को थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 15 मई 2022 की रात्रि में उनके घर में घुसकर इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी साबिर हुसैन ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आईपीसी 376, 452 व 506 के तहत केस दर्ज किया था। तभी से साबिर हुसैन वांछित चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने कुसौरा बाजार स्थित झिनकू लाल स्कूल के सामने से आरोपी साबिर हुसैन को दबोच लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल आलोक सिंह और अखिलेश यादव शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment