करनैलगंज/गोण्डा - आजीवन कांग्रेस के सिपाही के रूप में राजनीति से जुड़े रहने वाले कस्बे के बर्तन व्यवसाई राम निवास पाण्डेय 77 वर्ष का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलने पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। बहुत ही मिलनसार व सरल व्यक्तित्व के धनी रामनिवास पाण्डेय जीवन पर्यन्त कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा व वफादारी के चलते सत्ता में रहते हुए पार्टी द्वारा उन्हें दो बार नगर अध्यक्ष बनाया गया। चौक घंटाघर स्थित प्रतिष्ठित व अपनी पुरानी दुकान पर वह अक्सर लोगो से मिलते रहते थे। जानकारी के मुताबिक विगत दो वर्षो से उनका स्वास्थ्य काफी खराब रहता था। आज उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस लेकर दुनिया छोड़ दी। उनके स्वर्गवास की खबर सुनकर उनके अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ध्रुव कुमार तिवारी,सरदार जोगिंदर सिंह जानी, बिक्की रस्तोगी,अनूप गोस्वामी सहित कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के अन्य तमाम लोगो का तांता लग गया।
Oct 4, 2022
नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रतिष्ठित व्यवसाई राम निवास पाण्डेय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment