Oct 13, 2022

बाढ़ से हुई किसानों की क्षति के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुवावजे की मांग

गोण्डा - गोंडा तरबगंज व करनैलगंज  तहसील  में बाढ़ का  पानी कई गांवों में तबाही मचा चुका है तमाम किसानो की फैसले नष्ट हो गई हैं तथा तमाम लोग प्रभावित हैं । ऐसे में विधानसभा क्षेत्र 299 तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की मांग की है। सीएम को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके क्षेत्र का लगभग एक तिहाई भाग बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहा है। बाढ़ का प्रकोप इतना है कि वि०ख० बेलसर की ग्रामपंचायत सोनौली मोहम्मदपुर से लेकर वि०ख० नवाबगंज की ग्रामपंचायत चौखड़िया तक का सम्पूर्ण क्षेत्र का सम्पर्क मुख्य मार्गों से टूट चुका है। आलम यह है कि भीषण त्रासदी के कारण लोग घरों में ही कैद हो गये हैं जिससे इन लोगों के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। भीषण जलभराव के कारण खेतों में तैयार फसलें नष्ट होकर समाप्त हो गयी हैं जिससे बाढ़ की विभीषिका से उबरने के बाद भी आगे का भविष्य भी अंधकारमय हो गया है। इस बार बाढ़ की त्रासदी विगत कई वर्षों में आने वाली बाढ़ से काफी ज्यादा है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी मजरों पर मूलभूत सुविधा / आवश्यकता की आपूर्ति हेतु आने जाने के लिए नाव व बाढ़ से घरों में कैद लोगों को जीविकोपार्जन हेतु बाढ़ राहत सामग्री की तत्काल व्यवस्था कराना नितान्त आवश्यक है तथा फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा दिलाना जनहित में अति आवश्यक है।
तरबगंज क्षेत्र के विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बाढ़ की भीषण विभीषिका को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक मजरों के लिए नाव, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री व फसलों के नुकसान का अविलम्ब मुआवजा दिलाने हेतु निर्देशित करें।

No comments: