Breaking






Oct 12, 2022

करनैलगंज: Ex.प्रधान का हार्ट अटैक से निधन,घर में मचा कोहराम

करनैलगंज/गोण्डा -  बिकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत एक पूर्व प्रधान का ह्रदय गति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी भगवान चरन गोस्वामी (55 वर्ष )पूर्व प्रधान आज दोपहर करीब तीन बजे नल पर स्नान करने जा रहे थे  जैसे उन्होंने शरीर पर पानी डाला त्यों ही अचानक हार्ट अटैक पड़ने से वह वहीं गिर पड़े। स्वजन लेकर अस्पताल भागे लेकिन वहां पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि भगवान चरन गोस्वामी 1995 में ग्राम प्रधान चुने गए थे,और उन्होंने वर्ष 2000 तक बड़ी सरलता व सहजता से  गांव की जनता की सेवा की।

No comments: