Oct 6, 2022

रुधौली में बारिश के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन:151 जगह स्थापित थीं, 96 का हुआ विसर्जन, बैंड बाजों की धुन पर थिरके भक्त

बस्ती जिले के रुधौली में कल रात  बारिश के बीच लोगों ने दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन से पहले गांवों, नगरों में शोभा यात्रा निकाली गई। लोग बैंड बाजों की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाकर मां के जयकारे लगाते रहे। दशहरा पर्व पर व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर पूजन कराया। रुधौली क्षेत्र में कुल 151 दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित किया गया था। इसमें दशहरा पर्व पर रुधौली क्षेत्र की 96 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।   
          नगर पंचायत रुधौली में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन पूर्णमासी के दिन 10 अक्टूबर को किया जाएगा। जबकि रुधौली क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान अबीर-गुलाल उड़ाकर युवा खूब थिरकते रहे। मूर्ति विसर्जन के दौरान मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।   
हर गली चौराहे पर लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर मां की मूर्ति रखकर डीजे की धुन पर थिरकते रहे। कई जगहों पर भारी बारिश के बीच लोग भीगते रहे। बारिश के बीच महुआर में मूर्ति विसर्जन के दौरान महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा।   

क्षेत्र के गिधार, बांसखोर कला, नसीबगंज, पकरीसोयम, परसोहिया, हरिहरपुर, महुआ, लखनपुरवा, हसनी, बरगदवा, रतनपुरवा, बिजलपुर, सेमरा, मथुरापुर, डडवा तिवारी, दुदराक्ष, मानपट्टी, नगहरा, बेलगड़ी, टरौठी, चैसार, सुरुवार कला, रौना कला, खरदेऊरा, बाघाडीहा, रानीपुर, पिपराकला, थरौली, बखरिया, मुड़ियार, करमाकला, थुम्हवा पाण्डेय, आमबारी, परसा दमया, राघवजोत, मझौवा कला प्रथम, भीटाराम सेन, तिघरा पण्डित, बजहा, रायठ, बढयाराजा, देऊरा, भीटा खुर्द  मनाया पार भीटा कला सहित आदि स्थानों पर स्थापित मूर्ति का विसर्जन निकट के पोखरों एवं नदियों में किया गया।   

मूर्ति विसर्जन के दौरान एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत, सीओ प्रीति खरवार, तहसीलदार केशरी नाथ त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा, कानूनगो विजय प्रताप यादव, लेखपाल अजय वर्मा मोबाइल पर बने रहे।   

         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: