Breaking












Sep 20, 2022

मंदिर क‌े पुजारी पर चाकू से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

बस्ती । कोतवाली क्षेत्र में कुआनो नदी के किनारे स्थित अमहट घाट मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। घायल पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय तिराहे के पास से सुबह करीब पौने दस बजे आरोपी घनश्याम निवासी शेखपुरा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भूअर निरंजनपुर निवासी अशोक अमहट घाट मंदिर पर पुजारी हैं। पुजारी अशोक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी घनश्याम मंदिर पर पहुंचा। वह नशे में धुत था और पहुंचते ही अकारण अपशब्द कहने लगे। मना करने पर अपने पास रखे धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।     

              रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: