Breaking





Sep 15, 2022

अवैध तमंचे के साथ अर्जुन गिरफ़्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना धानेपुर के उ0नि0 राजेश कुमार दूबे द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त अर्जुन उर्फ पोके को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. अर्जुन उर्फ पोके पुत्र केशवराम निवासी ग्राम बैजूलोनियनपुरवा मौजा माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-219/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।


गिरफ्तार कर्ता-

01. उ0नि राजेश कुमार दूबे मय टीम।

No comments: