Sep 7, 2022

हत्या की सूचना पर एसपी आकाश तोमर पहुंचे गांव

गोण्डा - जिले के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अंतर्गत वैश्य पुरवा डिक्सिर में एक व्यक्ति की मृत्यु व एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक रात्रि में सफेद कार से आए हमलावरों द्वारा बृजेश सिंह व कृष्णभान सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमे बृजेश सिंह की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल कृष्णभान का जिला अस्पताल में इलाज चल चल रहा है। मौके पर एसपी,सीओ फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर रहे हैं। मृतक व घायल प्रधान प्रतिनिधि के भाई हैं।

No comments: