Sep 13, 2022

डंसने वाले सांप को भी लेकर पहुंच गए अस्पताल

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत मरवटिया तिवारी साईपुरवा गांव निवासी मोहम्मद हुसैन की पुत्री रेहाना खातून (17) शाम करीब पांच बजे घर पर कुछ काम कर रही थी। इसी बीच एक सांप ने उसे डस लिया। चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े। डंडे से सांप को मार डाला। परिजन आनन-फानन में रेहाना के साथ मृत सांप को भी लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे। अस्पताल में मौजूद लोग सांप को देखकर दंग रह गए। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. संजीव जायसवाल ने प्राथमिक उपचार शुरू ‌किया। बताया कि किशोरी खतरे से बाहर है।  

      
           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: