Sep 6, 2022

डॉ. वीरेंद्र बने अध्यक्ष और डॉ. गजेन्द्र उबारन महामंत्री

बस्ती । अखिल भारतीय साहित्य परिषद गोरक्ष प्रान्त के प्रान्तीय स्तर का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में जिला ईकाई में परिवर्तन करके नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष व डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि को महामंत्री बनाया गया। प्रान्त के महामंत्री प्रो. प्रत्युष दूबे द्वारा वर्तमान में संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार कमला पति पाण्डेय एवं अध्यक्ष राममणि शुक्ल को प्रान्तीय सदस्य नामित किया। साथ में बस्ती जनपद कार्यकारिणी में संरक्षक के दायित्व की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करने का आग्रह किया। जिला कार्यकारिणी में डॉ. परीक्षित सिंह व डॉ. श्याम मनोहर पाण्डेय उपाध्यक्ष, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी कोषाध्यक्ष, राहुल श्रीवास्तव व आशीष कुमार मिश्र सहमंत्री, विशाल पाण्डेय मीडिया प्रभारी बनाए गए। इसके अलावा विवेकानंद मिश्र, डॉ. वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सत्यव्रत मिश्र, अजीत श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्र सदस्य बने। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री पवन, गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष रणविजय सिंह, प्रो. राम पाण्डेय, प्रो. हरीशचंद्र शर्मा, अमर नाथ पाण्डेय, डॉ. कृष्ण मुरारी पाल, बृजेश सिंह मुन्ना, सुभाष शुक्ल, राम विनय पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी, इन्द्रभुजा पाण्डेय, हरिओम लल्ला, महेन्द्र पाण्डेय ने बधाई दी।      

             रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: