Breaking





Sep 21, 2022

दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना छपिया पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्ता शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादिनी सुनीता की पुत्री को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगा कर जान से मार दिया था जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्ता-

01. शांति देवी पत्नी पतिराम नि0 पतिजिया बुजुर्ग थाना छपिया जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-265/22, धारा 498ए,304बी व 3/4 डी0पी0एक्ट एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता-

उ0नि0 अंकुर वर्मा मय टीम।

No comments: