सीएमओ के अधीन सर्जन व बेहोशी के डॉक्टर न होने के कारण एफआरयू का संचालन कई सालों से लटका पड़ा था। पिछले दिनों हुए चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद तीन सर्जन सहित पर्याप्त संख्या में चिकित्सक मिले हैं। एक बेहोशी के चिकित्सक भी हैं, जिनकी तैनाती सीएचसी हर्रैया में की गई है। उनकी तैनाती के बाद हर्रैया में एफआरयू का संचालन शुरू हो गया है। इसके बाद उम्मीद थी कि जल्द ही रुधौली में भी एफआरयू का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। यहां पर ऑनकॉल चिकित्सक को बुलाए जाने की भी बात कही जा रही थी। इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
सीएचसी भानपुर के लिए कहा जा रहा है कि वहां पर भवन की हालत ठीक न होने के कारण वहां पर एफआरयू का संचालन संभव नहीं होगा। वहां पर भवन की मरम्मत कराए जाने की जरूरत है। प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता का कहना है कि हर्रैया में एफआरयू का संचालन शुरू करा दिया गया है। रुधौली में भी इसे शुरू करा दिया जाएगा। जहां जो कमियां हैं, उसे पूरा कराया जा रहा है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment