Sep 11, 2022

दो विवाहिताओं का उत्पीड़न, छह ससुराली नामजद

बस्ती। जिले के पुरानी बस्ती व महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की दो घटनाओं में केस दर्ज किया है। पुरानी बस्ती में तहरीर देकर रुधौली क्षेत्र के सूर्यनाथ ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी गीता देवी की शादी 2012 में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बटेला निवासी दिलीप कुमार पुत्र लाल बहादुर के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल में दहेज में 27 अगस्त 2022 को बीस हजार रुपये की मांग की गई। पूरा न कर पाने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। बेटी व उसके तीन बच्चों को घर से भगा दिया। पुलिस ने पति दिलीप कुमार, सास गिरजा देवी समेत तीन के खिलाफ आईपीसी 498ए, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

महिला थाना में तहरीर देकर रिजवाना खातून पत्नी ताज मोहम्मद उर्फ विक्की ने आरोप लगाया है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न किया गया। मारपीट कर अपशब्द कहा गया। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अलीगढ़ राठ हवेली, थाना कोतवाली जनपद अयोध्या निवासी पति ताज मोहम्मद उर्फ विक्की, सास शहनाज बानो और ननद शीबा खातून के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच महिला उप निरीक्षक मीना सिंह को सौंपी गई है।     

           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: