Sep 4, 2022

सेवानिवृत्त होमगार्ड्स जवानों की हुई विदाई

  सेवानिवृत्त होमगार्ड्स जवानों की हुई विदाई

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।थाना परसपुर परिसर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वाधान एवम जिलाध्यक्ष नरेंद्र अंकम ओझा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त होमगार्ड्स की विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्नलगंज विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह विशिष्ट आतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होमगार्ड्स देवशरण सिंह,शिवबालक सिंह, देवीबक्स सिंह,जय सिंह,रामकुमार सिंह व सत्यदेव तिवारी को अंगवस्त्र, घड़ी व नगद धनराशि देकर शुभकामनाएं दी गयी।एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में सेवानिवृत्त होमगार्ड्स जवानों के शेष जीवन मे खुशहाल रहने की कामना किया। वही प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रशासन के साथ  कंधे से कन्धा मिलाते हुए बराबर की भागीदारी निभाते हुए बेदाग सेवानिवृत्त होना बहुत ही मायने रखता है। नौकरी के समय मे सिर्फ ड्यूटी ही याद रहती है।अब सेवानिवृत्त होकर अपने परिवारीजनों के साथ उनके दुःख सुख में साथ निभाना आप सभी की प्राथमिकता होगी।नौकरी में यदि आना तय है तो एकदिन जाना भी निश्चित है। आप सभी लोग नौकरी से बेशक सेवानिवृत्त हो गये है पर अपनों से नहीं। आपकी कमी सदैव विभाग को खलती रहेगी।इस दौरान राकेश पाठक,राजेन्द्र दूबे, शिवबालक मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, नीरज पाण्डेय, जग प्रसाद यादव,सन्तोष सिंह,रामपुवेश वर्मा ने सभी साथी जवानों को शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर,जयगोपाल सिंह,बेनीमाधव उपाध्याय,प्रवीण कुमार पाण्डेय,बब्बन सिंह,विधेराज सिंह सहित अन्य होमगार्ड्स जवान मौजूद रहे।

No comments: