Sep 10, 2022

गरीबों को समर्पित है मोदी-योगी सरकार : हरीश

 बस्ती । भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा रही है। सड़क विकास का सबसे बड़ा पैमाना है। साथ ही सभी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का भी कार्य तेजी से चल रहा है। मोदी-योगी की सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों को समर्पित है। यह बातें सांसद हरीश द्विवेदी ने कही। वह शुक्रवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 18 करोड़ लागत की 30 किलोमीटर लंबी चार सड़कों का लोकार्पण कर रहे थे।   

           सल्टौआ ब्लॉक के हरिहरपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रहे हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बुलडोजर ने सपा के परिवारवाद को ध्वस्त कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, ब्रम्हदेव यादव देवा, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, नितेश शर्मा, विजय पांडेय राजू, मनोज ठाकुर, मगन शुक्ल, राकेश उपाध्याय, राम भारत यादव, दिलीप पांडेय, बंटू तिवारी, उमाकांत शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, विशाल दूबे, रौनक, अशोक सिंह, विपिन पांडेय, सुजीत सोनी, विवेक शर्मा, अशोक दूबे, रामरूप चौहान, अभिषेक पांडेय, प्रमोद प्रजापति, फूलराम वर्मा, विपिन कुमार, मोतीलाल चौरसिया, विकास पांडेय, अष्टभुजा भट्ट, मनीष कसौधन, विनय दूबे, विकास, अभी, मस्तराम चौधरी, विश्वनाथ पासवान, महावीर आदि मौजूद रहे।     

               रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: