Sep 1, 2022

ननिहाल में रह रही युवती संग घर में घुसकर दुष्कर्म

जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में रह रही एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव ही रहने वाले आरोपी राजकिशोर के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा कायम कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।      
दुबौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती करीब दस साल से अपने ननिहाल में रह रही है। उसका ननिहाल भी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ता है। युवती का आरोप है कि 28 अगस्त की रात में वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी इसी गांव का रहने वाला राजकिशोर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया।

किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर शोर मचाने पर आरोपी कमरे से भाग निकला। दुबौलिया पुलिस ने आरोपी राजकिशोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है। उसकी तलाश की हर मुमकीन कोशिश की जा रही है।      
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली सत्रह वर्षीय किशोरी को गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर 28 अगस्त को भगा ले गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी विकास के खिलाफ आईपीसी 363 व 366 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं सोनहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक सत्रह वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से 28 अगस्त को घर से लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।      

      रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: