Aug 31, 2022

घाघारा घाटपुल से की छलांग लगाने वाली महिला की जरवलरोड पुलिस ने बचाई जान

जरवलरोड/बहराइच - बुधवार को घाघरा घाट ड्यूटी में मौजूद आरक्षी रंजयलाल साहनी आरक्षी संजीत यादव व द्वितीय मोबाईल में मौजूद महिला आरक्षी कल्पना श्रीवास्तव, महिला आरक्षी रुचि पान्डेय व महिला आरक्षी सौम्या पान्डेय चौकी घाघारा घाट पर मौजूद थी इसी दौरान राहगीरो द्वारा बताया गया कि एक महिला जो कि बुर्खा पहने हुए है पुल के मध्य मे खडी है और बार बार नीचे की तरफ देख रही है और रो रही है कि सूचना पर तत्परता से मौजूद उपरोक्त कर्मचारीगण मौके पर पहुचे हिकमत का प्रयोग करते हुए महिला आरक्षीगणों द्वारा महिला को पकड लिया गया तथा नाम पता पूछा गया तो बताई कि साहब मेरा नाम अफ्रोज पुत्री सलीम अहमद निवासी बीबीपुर थाना जरवलरोड जनपद बहराइच है तथा छलांग लगाने के सम्बन्ध में पूछा गया तो रोते हुए बताई कि साहब मैं मेरी शादी वर्ष 26.मार्च 2022 को ग्राम उपधी पट्टी के निवासी जाबेद पुत्र मोहर्रम अली से हुई  है ससुराल पक्ष के घरेलू कलह से झुब्द्ध होकर कूद कर जान देने आई थी कि आप लोगो द्वारा पकड लिया गया है तदोपरान्त मायके पक्ष के माँ जहरुलनिशा पत्न सलीम अहमद निवासी बीबीपुर थाना जरवलरोड जनपद बहराइच के सुपुर्द किया गया । जरवलरोड पुलिस की इस सराहनीय कार्य की आमजन मानस में बहुत प्रशंसा हो रही है।

No comments: