Sep 7, 2022

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अपराध से अर्जित ₹35000/- की सम्पत्ति कुर्क

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक  आकाश तोमर ने ऑपरेशन गैंगेस्टर के तहत गैंगस्टरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मु0अ0स0- 103/22, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 बनाम-यासीन अहमद उर्फ हसीब पुत्र करीम बक्श नि0 धर्मेई थाना इटियाथोक जनपद गोंडा पंजीकृत किया था। इसी परिपेक्ष्य में जिला मजिस्ट्रेट गोंडा के वाद संख्या- 1989/2022 सरकार बनाम यासीन अहमद उर्फ हसीब के विरुद्ध धारा-14(1) के तहत संपत्ति कुर्की आदेश पारित किया गया था। जिसके अनुपालन में आज दिनांक 07.09.2022 को क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गैंगस्टर यासीन अहमद उर्फ हसीब की अपराध से अर्जित की गई मोटरसाइकिल (यमाहा एफजेड) कीमती  ₹35,000/- की सम्पत्ति कुर्क की गयी।

No comments: