Aug 30, 2022

लड़की को भगाकर रेप करने वाला अजय गिरफ्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. अजय पुत्र भगौती प्रसाद नि0 कूढा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-90/2022 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।     

    

गिरफ्तार कर्ता टीम-

उ0नि0 अवधेश यादव मय टीम।

No comments: