विकास भवन में पीडी, डीडीओ, समाज कल्याण, पशुपालन, डीपीआरओ, श्रम उपायुक्त, मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित छोटे-बड़े 24 विभागों का दफ्तर यहां है। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और सुरक्षा की दृष्टि से इस भवन में सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता सर्वाधिक है। रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है तो आए दिन अक्सर परिसर से वाहन चोरी होता रहता है।
सीसीटीवी कैमरा लगवाने के संबंध में विकास भवन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामअधार पाल बताते हैं कि संगठन की ओर कई बार अधिकारियों को पत्र लिखने के साथ ही मुलाकात कर अनुरोध भी किया गया है। कर्मचारियों से मारपीट और बाइक चोरी की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। ऐसे में यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाना जरुरी है। वहीं इस बाबत डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अगले दस दिन के अंदर कैमरा लगा दिया जाएगा।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment