पिछले तीन साल से मेडिकल कॉलेज बस्ती का सफल संचालन हो रहा है। हर साल एमबीबीएस की 100 सीट पर प्रवेश लिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के सफल संचालन के लिए शासन स्तर पर जो कार्य योजना तैयार की गई है, उसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में पीजी कक्षाओं के संचालन पर सहमति बनी है।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि पीजी कक्षाओं के संचालन से आम मरीजों को भी फायदा होगा। एमडी व एमएस के यह छात्र अस्पताल में इलाज के लिए अधिकृत होंगे तथा अस्पताल में इनकी ड्यूटी भी लगाई जाएगी। पीजी कक्षाओं के संचालन के बाद अस्पताल में चिकित्सकों की कमी नहीं रह जाएगी। सामान्य मरीजों का इलाज जहां पीजी के छात्र करेंगे, वहीं जटिल मामलों में वरिष्ठ चिकित्सक सहयोग प्रदान करेंगे। पीजी कक्षाएं संचालित होने पर शासन स्तर से वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। मेडिकल कॉलेज का स्तर इसके बाद काफी बढ़ जाएगा।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment