Aug 31, 2022

शराब तस्कर अरेस्ट, कच्ची शराब व देशी शराब बरामद


जरवलरोड़/बहराइच- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा गठित टीम ने आज दिनांक 31.08.2020 को समय करीब 06.40 बजे ग्राम अहाता में मेडीलाल के खाली पडे मकान से एक व्यक्ति सीताराम गौतम पुत्र बुधई निवासी मतरेपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच को शराब निष्कर्षण करते समय पकडा गया नियमानुसार जामा तलाशी से मौके से कुल 05 पिपिया में कुल 110 लीटर कच्ची नाजायज शराब तथा देशी ठेका पर विक्री होने वाली बेन्डीज 101 पाउच मात्रा 200 एम0एल प्रति पाउच कुल 20.लीटर 200मि0ली0 देशी शराब एंव शराब बनाने के उपकरण (टीन, पतीली, कांच की बोतल, कुप्पी, प्लास्टिक की पाइप) सहित गिरफ्तार किया गया उक्त जुर्म के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 218/2022 धारा 60,60(2)63 आबकारी अधिनियम व 272  भादवि0 बनाम  सीताराम उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।

गिरफ्तारी टीम का विवरण

 1. उ0नि0 श्री त्रिलोकी नाथ मौर्या 2. आरक्षी विजय कुमार 3. आरक्षी उमाशंकर निषाद 4. आरक्षी अजीमुद्दीन 5.  आरक्षी अमरजीत यादव 6. आरक्षी प्रताप सिंह थाना जरवलरोड जनपद बहराइच ।

No comments: