Aug 31, 2022

टाप-10 अपराधी संदीप को पुलिस ने किया गिरफ़्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर टाप-10 अपराधी अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 (31 पत्ते) अवैध अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. संदीप कुमार पुत्र रामकेवल उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम विशुनपुर बैरिया थाना को0 देहात गोण्डा


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-387/22, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 310 (31 पत्ते) अवैध अल्प्राजोलम टैबलेट।


अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 150/21 धारा 327,323,504,506 भादवि थाना थाना कोतवाली देहात गोण्डा।

 2. मु0अ0सं0 149/19 धारा 147, 148,149,302,506 भादवि,7 CL Act, थाना  कोतवाली नगर गोण्डा।

 3. मु0अ0सं0 NIL/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा एक्ट , थाना कोतवाली देहात गोण्डा

4. मु0अ0सं0- NIL/22 धारा रा0सु0का0 कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

5. मु0अ0सं0 387/2022 ,धारा 8/21 NDPS  थाना कोतवाली देहात गोण्डा


गिरफ्तारकर्ता टीम-

01. उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय मय टीम ।

No comments: