गोण्डा - उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार-। के आदेशानुसार दिनांक-26, 27, 28 व 29.09.2022 को एन0आई0 एक्ट की धारा 138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद-न्यायालय गोण्डा में किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री विश्व जीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक-26, 27, 28 व 29.09.2022 को एन0आई0 एक्ट की धारा 138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है, जिसमें सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले न्यायालय पर लम्बित एन0आई0 एक्ट की धारा 138 के अधिकतम प्रकरणों को चिन्हित कर निस्तारण किया जायेगा। उपरोक्त तिथियों में आयोजित विशेष लोक अदालत में एन0आई0 एक्ट की धारा 138 के अधिकतम प्रकरणों को चिन्हित कर निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित न्यायालयों के सम्मानित पीठासीन अधिकारियों से आग्रह किया गया है। समस्त वादकारियों से भी अपील है कि दिनांक-26, 27, 28 व 29.09.2022 को आयोजित विशेष लोक अदालत में एन0आई0 एक्ट की धारा 138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित न्यायालय में पंहुचकर सुलह समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण करावें तथा उक्त तिथियों में आयोजित विशेष लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें।
Aug 31, 2022
विशेष लोक अदालत में निपटेंगे एन0आई0 एक्ट की धारा 138 के लम्बित मामले
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment