Aug 31, 2022

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने वाले 02 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त


गोण्डा-आज दिनांक 31.08.2022 को जनपद गोण्डा मे नियुक्त उ०नि०ना०पु० देवेन्द्र प्रसाद तिवारी व उ०नि०ना०पु० सुखराम यादव पुलिस सेवा में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय में उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंट कर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक यशवन्त प्रताप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments: