Aug 31, 2022

दुबौलिया व बभनान में 510 ग्राम चरस संग तीन गिरफ्तार

बस्ती। जिले की दुबौलिया और गौर थाने की बभनान चौकी पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 510 ग्राम चरस बरामद किया है। थाना प्रभारी दुबौलिया विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तुर्कीपुर नहर पुलिया के पास से मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम ने आरोपी भीम यादव निवासी पूरेझरिहर को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देख तलाशी ली। उसके कब्जे से 275 ग्राम चरस बरामद की गई।

वहीं राम जानकी मार्ग स्थित डिंगरापुर मोड़ के पास से चौकी प्रभारी डेईडीहा रविंद्र शर्मा ने सुबह करीब पौने ग्यारह आरोपी अंशू निवासी पायकपुर थाना दुबौलिया की तलाशी में 210 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया विनोद कुमार, एसआई रविंद्र नाथ शर्मा, शैलेंद्र नाथ पांडेय, हेड कांस्टेबल अलाउद्दीन, कांस्टेबल गिरजा शंकर वर्मा, विनोद पांडेय और अभय विश्वास शामिल रहे।   

वहीं गौर थाने की बभनान चौकी प्रभारी जनार्दन प्रसाद की टीम ने मंगलवार को सुबह करीब पौने दस बजे हर्रैया तिराहा बभनान में एक गुमटी के पास से आरोपी आशीष कुमार निवासी पिपरी थाना पुराकलंदर जनपद अयोध्या हालमुकाम वार्ड नं 04 भगतसिंह नगर बभनान थाना गौर की तलाशी ली। उसके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बभनान के साथ हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव, कांस्टेबल रामभवन चौरसिया और विक्रम यादव शामिल रहे।      
                रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: