आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।ब्लॉक मुख्यालय के मकरन पुरवा में चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही हैं। जहाँ अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के चलते ग्रामीणों को आवागमन की दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। परसपुर पुलिस थाना से महज चन्द कदम की दूरी पर स्थित इस गाँव मकरन पुरवा में आवागमन का कोई सुलभ रास्ता मयस्सर नही है। परसपुर ग्रामीण पंचायत में ब्लाक मुख्यालय से महज 3- 4 सौ मीटर के दूरी पर स्थित मकरन पुरवा में प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। मकरन पुरवा गाँव के उत्तर तरफ बेलई नाला है। और इस बेलई नाला में अस्थायी पाइप का डालकर ग्रामीण किसी तरह ब्लाक मुख्यालय आवागमन करते हैं। बरसात के चलते बेलई नाले में पानी का प्रवाह एवं रास्ता में कीचड़ हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन के लिये दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वस्तुतः चुनाव में सुख सुविधा व विकास का बड़े बड़े दावा करने वाले प्रत्याशी ने भी चुनाव जीतने के बाद समस्या के समाधान से मुँह फेर लिया है। बरसात के इन दिनों में ग्रामीणों के इस गम्भीर समस्या पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिध भी मुँह मोड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मकरन पुरवा गाँव में पूरे नकई प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। हर वर्ष बरसात के मौसम में बेलई नाले में जलभराव हो जाता है। जिससे मकरन पुरवा के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीण पैदल ही बमुश्किल जलभराव कीचड़ के रास्ते से होकर जान जोखिम में डालकर किसी तरह आवागमन करते हैं। मकरन पुरवा गाँव के राजेन्द्र कुमार, शिवकुमार ने बेलई नाले पर पुलिया निर्माण एवं सुगम रास्ता की प्रशासन से माँग किया है।
No comments:
Post a Comment