Aug 30, 2022

डीसीएम से टकराकर ट्रेलर पलटा, चालक समेत तीन घायल

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर दुधौरा के पास रविवार देर रात डीसीएम से टकराकर ट्रेलर होकर पलट गया। दोनों वाहनों के चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।     
    लखनऊ से गुटखा लादकर एक डीसीएम रविवार रात देवरिया के लार बाजार जा रही थी। दुधौरा गांव के पास वह खराब हो गई। देर रात बभनान से चीनी लादकर कोलकाता जे रहे ट्रेलर के सामने एक जानवर आ गया। जानवर बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई।     
डीसीएम सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई और उसके बगल में ट्रेलर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक सुशील यादव (28 ) निवासी महुआडीह थाना कसया कुशीनगर और इसी गांव का रहने वाला खलासी साबिर अंसारी (20) और डीसीएम चालक प्रताप (29) निवासी गनेशपुर थाना सिधौली सीतापुर घायल हो गए। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सीएचसी कप्तानगंज से डीसीएम चालक प्रताप और ट्रक के खलासी साबिर अंसारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।    

        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: