करनैलगंज/ गोंडा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने दो व्यक्तियों पर बलात्कार व मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कराने की फारियाद लगाई है। लेकिन घटना के एक सप्ताह से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता इधर उधर भटकने को मजबूर है। पीड़िता द्वारा मामला दर्ज करने हेतु दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह 22 अक्टूबर को अपनी सास के साथ टेंट के बाहर बैठी थी,तभी पास के गांव के दो व्यक्ति आये और उसका हाथ पकड़ कर खींचकर टेंट में ले गए और उसके साथ रेप करने लगे । जब उसकी सास ने विरोध किया तो विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट की। हल्ला गोहार सुनकर लोग दौड़े तो उजाड़ देने तथा दुबारा रेप करने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज न होने पर पीड़िता न्याय की आस में इधर उधर भटक रही है।
Aug 30, 2022
अनुसूचित जाति की महिला से रेप,पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment