आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत गोहड़ी पसका निवासी एक बृद्ध का शव तीसरे दिन सरयू नदी में डूब हुआ मिलने से परिजनों में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोहड़ी उल्टहवा मांझा निवासी राम सूरत ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया है कि उसके पिता लोधे पुत्र घिर्रा 28 अगस्त 2022 की शाम बिना किसी से बताये अपने घर से निकले थे। देर शाम घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने आस पड़ोस, नात रिस्तेदारों में पता करते हुए नजदीकी बाजार पसका में ढूंढा।परन्तु कही पर कोई पता नही चल सका। दूसरे दिन भी परिजन ढूंढने में मशगूल रहे। तीसरे दिन उनका शव पसका के समीप सरयू नदी में मिलने पर परिजनों द्वारा उसकी सूचना ग्राम प्रधान एवं स्थानीय पुलिस चौकी पसका को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में लेते हुये पंचायतनामा की कार्यवाही करने के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment