आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत त्यौरासी स्थित देशी शराब के सेल्समैन की पिटाई कर नगदी लूटकर रफूचक्कर हो गये।प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के त्यौरासी के देशी शराब की दुकान के सेल्समैन कौशल पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि परसपुर निवासी मुकेश जायसवाल की देशी शराब की दुकान पर रविवार की देरशाम एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर उसकी पिटाई कर दिया तथा दुकान का अन्दर रखा 65000 रुपये नगदी लूटकर नौ दो ग्यारह हो गए।पुलिस ने पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर त्यौरासी गांव निवासी कल्लू सिंह के खिलाफ मारपीट करने की विधिक धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर त्यौरासी गांव निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जाँच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment