आर के मिश्रा
परसपुर गोंडा।। स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम अघेरवा सरैया निवासी लल्लूराम पुत्र खुशियाल ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया है कि कि उसकी बेटी मोहिनी अपनी माता के साथ मनिहारी घाट पर भैंस चराने गई थी। सरयू नदी के किनारे अपनी भैंसों को हाँकने के लिए ज्योहीं मोहिनी पहुंची कि एकाएक उसका पैर फिसल जाने से वह सरयू नदी में गिरकर डूब गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।सूचना पर उपनिरीक्षक संजीव चौहान व हमराह हेड कांस्टेबल बृजेश यादव तथा होमगार्ड अनिल भारती ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने के उपरांत पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment