Jul 26, 2022

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बांटी मिठाई

अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बनकटी ब्लॉक के जगदीशपुर मंझरिया गांव में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर पूर्व विधायक दयराम चौधरी के साथ खुशी मनाई। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आपस में मिठाईं बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की जीत से निश्चित रूप से समाज के दबे कुचले, उपेक्षित लोगों के बीच यह संदेश गया है कि लोकतंत्र में एक साधारण महिला भी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकती है। इस दौरान अजय कुमार पाण्डेय, श्याम सुन्दर भारती, जितिन गौड़, सुनील कन्नौजिया, राम स्वारथ कन्नौजिया, राकेश पाण्डेय, संजय चौधरी, श्यामू कुमार, रीता, शान्ती, प्रभावती, निर्मला, कलावती, जगलाल, सुमित्रा, अरुन चौधरी, वशिष्ठ मुनि, रामकेश चौधरी, राम अशीष, उमेश चौधरी, सत्य प्रकाश जायसवाल, कौशल गुप्ता, अनुज सोनी, इन्द्रजीत, हर्षित आदि मौजूद रहे। रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: