Jan 4, 2022

दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त पप्पू मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की केे साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पप्पू मौर्या पुत्र भोले मौर्य नि0 ग्राम धन्नी पुरवा मझारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-262/18, धारा 376,506 भादवि, 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

No comments: