लखनऊ- बालिका दिवस के अवसर पर महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय लखनऊ में प्राचार्य प्रो० सुमन गुप्ता के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय पिहानी के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अपने अभिभाषण में छात्र-छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। अंतरिक्ष हो या प्रौद्योगिकी हर क्षेत्र में आज भारतीय बेटियों का बोलबाला है,किंतु कई जगह बालिकाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है हमारे देश में आज भी कई जगह पर भ्रूण हत्याएं होती हैं समाज में महिलाओं और लड़कियों को लेकर आज भी सोच संकुचित है। ऐसे में बालिकाओं के प्रति समाज के लोगों की सोच बदलने हेतु हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। डॉ सिंह ने बताया कि "बेटियां डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करके अपने लिए नए आयाम खोज सकती हैं।" उन्होंने सरकार द्वारा विशेष योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला आदि के विषय में भी बताया साथ ही यूजीसी की फेलोशिप के विषय में परास्नातक छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सकने हेतु प्रोत्साहित भी किया।
Jan 24, 2022
अंतरिक्ष से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में भारतीय बेटियों का बोलबाला -डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment