Jan 16, 2022

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

फोर्स देख एक तस्कर मौके से हुआ फरार

एंकर-एटा पुलिस ने अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।जिले के कोतवाली देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विरामपुर  पुल के पास बने अधबने मार्केट से संदिग्ध युवक विकास पुत्र पूरन सिंह जो कि हाथरस जनपद का रहने बाला है ।उसको गिरफ्तार किया है।तलाशी लिए जाने पर युवक के पास एक बोरा बरामद हुआ जिसमें साथ देशी तमंचे बने और पांच जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।पुलिसिया कार्यवाही देख एक तस्कर मौके से फरार हो गया है।जिसकी तलाश में एटा पुलिस जुटी हुई है।मामले में पुलिस ने कोतवाली देहात थाना पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार असलहा तस्कर और उसका साथी देवेंद्र हथियारों की डिलीवरी देने जा रहा था। जांच पड़ताल में गिरफ्तार तस्कर ने बताया उसके पिता भी अवैध हथियार बनाने का कार्य करते थे जो कि कई बार जेल भी जा चुके हैं।अवैध हथियार बनाने का काम सूनसान पड़ी जगहों पर किया जाता था। हथियारों को तैयार कर जगह-जगह इनकी सप्लाई जनपद भर में दी जाती थी।

No comments: