Jan 14, 2022

बसपा विधायक ने दिया इस्तीफा,बसपा सुप्रीमो पर बड़ा आरोप

लखनऊ -  आगामी विधानसभा  चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती दिख रही है वैसे वैसे राजनीतिक हलचलें बढ़ती जा रही हैं। अभी भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नेताओ में भगदड़ का सिलसिला थमा नहीं था तब तक सादाबाद से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रामवीर उपाध्याय का शोसल मीडिया पर त्याग पत्र का लेटर वायरल हो गया। विधायक रामवीर उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी को भेजे गये त्याग पत्र में कहा है कि वह वर्ष 1996 में विगत 25 वर्ष से बहुजन समाज पार्टी का सक्रिय सदस्य के रूप में हमेशा आपके आदेश के अनुक्रम में पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरे प्रदेश में दिन-रात कड़ी मेहनत की जिसके फलस्वरूप वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई किंतु सत्ता में रहने के बावजूद भी 2009 के लोकसभा चुनाव 2012 के विधानसभा चुनाव 2014 के लोकसभा चुनाव एवं 2017 के विधानसभा चुनाव में उम्मीद के अनुसार सीट जीतने पर भी पार्टी द्वारा कोई समीक्षा नहीं की गई जिसकी मेरे द्वारा समय-समय पर मांग की गई थी मैंने आपको 2019 के लोकसभा चुनाव में अवगत कराया था कि हम इस चुनाव में भी उम्मीद के अनुसार सीट हासिल नहीं कर रहे हैं क्योंकि मेरे पास से टेंडर वोट भी खिसक रहा है किंतु अब आपने मेरे द्वारा बताई गई सच्चाई को नकारते हुए मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया जिससे मेरी एवं मेरे समर्थकों को भी भावना आहत हुई क्योंकि आज बहुजन समाज पार्टी मान्यवर कांशीराम साहब द्वारा बनाए हुए सिद्धांतों एवं आदेशों से भटक चुकी है इस कारण में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं।

No comments: