Apr 12, 2026

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बस्ती - नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय पड़ोसी किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच - पड़ताल कर रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया,पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है। पूरा मामला जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र से जुड़ा है।

No comments: