Apr 12, 2026

एक वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार, 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

 गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 325/2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 01 शातिर वाहन चोर - अभिमन्यु शुक्ला को मिश्रौलिया ओवरब्रिज के पास आयल डिपो वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई ।
मामले में वादी जुबेर अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी महरानीगंज घोसियाना (बड़गांव) जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर पर सूचना दी गई कि दिनांक 11.04.2026 को सुबह उसकी बाइक HF Delux UP43AQ1049 महिला अस्पताल के बाहर खड़ी थी, वहां से किसी अज्ञात चोर ने बाइक चोरी कर ली । जिसे काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 12.04.2026 को थाना को0 नगर पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में रवाना थी, इसी दौरान मिश्रौलिया ओवरब्रिज के पास आयल डिपो वाले रास्ते पर वाहन चोर  अभिमन्यु शुक्ला पुत्र रमेश कुमार नि0 भटवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. अभिमन्यु शुक्ला उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र रमेश कुमार नि0 भटवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा ।


No comments: