Apr 7, 2026

शिक्षिका की हत्या से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

रामपुर - रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या से सनसनी फैल गई,दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पति पर हत्या करने का आरोप लगा है,घटना के बाद पति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। मृतका प्राइमरी स्कूल में  शिक्षिका थी, जो पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। पास में किराए पर उसका देवर भी रहता था । पिता ने पति व देवर पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पूरा मामला सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी का है।

No comments: