Jan 16, 2022

डिंपल भाभी जिन्दाबाद, योगी-मोदी को गाली,5 युवकों पर केश

एटा - सीएम योगी और पीएम मोदी को गालियां देते हुए सपा समर्थकों का एक वीडियो वायरल हुआ है। सकरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काजीपुर में मोदी-योगी को अश्लील गालियां देते हुए सपा का झंडा लिये युवकों के वायरल वीडियो में मोदी-योगी को गाली देते हुए और अमर्यादित टिप्पणी का प्रयोग किया गया है। साथ ही डिंपल भाभी जिंदाबाद के नारे भी लगाये जा रहे हैं।  बताया तो यह जा रहा है कि ये वीडियो डिम्पल यादव के जन्मदिन का है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। एफआईआर में कहा गया है कि ये वीडियो सामाजवादी पार्टी की किसी रैली में जाते समय बनाया गया है। इस वीडियो से भाजपा के नेताओं में बहुत गुस्सा है। पुलिस ने 5 नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किये जाने की जानकारी दी है।

No comments: